Breaking NewsGohanaReligionSocial

सनातन संस्कार रक्षा समिति गोहाना इकाई 22 को मंदिरों में करवाएगी यज्ञ

गोहाना :-6 जनवरी : 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में सनातन संस्कार रक्षा समिति उस दिन गोहाना के सब मंदिरों में यज्ञ करवाएगी। शनिवार को यह निर्णय मेन बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर में हुई प्रमुख मंदिरों के पुजारियों की बैठक में हुआ।

बैठक का दिग्दर्शन समिति के समन्वयक के.सी. शर्मा ने किया। अध्यक्षता भूपेंद्र मुदगिल ने की। संयुक्त संयोजन पुजारी दिनेश कांडपाल के साथ ज्ञानेंद्र रोहिल्ला ने किया। बैठक में तय किया गया कि 22 जनवरी को गोहाना शहर के सब मंदिरों में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक यज्ञ, दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कीर्तन होंगे। सायं के समय सब मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर सब मंदिरों में दीप यज्ञ का आयोजन होगा।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बैठक में तय किया गया कि अगर किसी मंदिर में उसके स्तर पर यह व्यवस्था नहीं हो सकेगी तो सनातन संस्कार रक्षा समिति वहां के पूरे व्यय को वहन करेगी। पुजारी अपने-अपने मंदिरों के क्षेत्रों में जा कर 22 जनवरी के उत्सव का निमंत्रण देंगे।

बैठक में ओम प्रकाश, ईश्वर दत्त पाठक, जगदीश पांडेय, देवेंद्र शर्मा, किशोर सुतेड़ी, हैप्पी शर्मा, कमल तिवारी आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button