गोहाना के JLN स्कूल में चल रहे एन.एस.एस. शिविर में पी.एम. की स्वच्छ भारत मुहिम में शामिल होने का संकल्प
गोहाना :-6 जनवरी: शहर में गुढ़ा रोड स्थित जे.एल. एन. स्कूल में चल रहे एन.एस.एस. शिविर में शनिवार को स्वच्छ भारत अभियान पर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने पी.एम. नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत मुहिम में शामिल होने का संकल्प स्वच्छता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि स्वयं की स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण की सफाई भी अत्यंत आवश्यक है। स्वच्छ भारत निर्माण की शुरुआत अपने गली-मोहल्ले से करें।
संयुक्त संयोजन प्रिंसिपल एवं एन. एस. एस. के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सचिन शर्मा और एन. एस. एस. की दूसरी यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी चिराग जैन का रहा। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई करने का काम केवल सफाई कर्मचारियों का ही नहीं है अपितु यह हम सब की नैतिक जिम्मेवारी है स्वयंसेविका खुशबू ने स्वच्छता अभियान पर अपने विचार रखते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।



