गोहाना की पुरानी अनाज मंडी के गवर्नमेंट गर्ल्स प्राइमरी स्कूल में भगतमाल की कथा में प्रवचन कर रहे थे ; परमार्थ करो, स्वार्थ भगवान अधूरे नहीं रहने देगा : लवीश शर्मा
गोहाना :-6 जनवरी : आप परमार्थ करो । यकीन करो कि आप के स्वार्थ अधूरे नहीं रहेंगे, उन्हें स्वयं भगवान पूरा करेगा। यह संदेश वृंदावन के कथा वाचक लवीश शर्मा ने दिया। वह पुरानी अनाज मंडी के गवर्नमेंट गर्ल्स प्राइमरी स्कूल में चल रही भगतमाल की कथा में प्रवचन कर रहे थे।
संयोजन राजेश चौटाला ने किया। मुख्य अतिथि लायंस क्लब- गोहाना सिटी के अध्यक्ष डॉ. एस. एन. गुप्ता और उनकी पत्नी मंजू गुप्ता थे। मुख्य यज्ञमान सुमित्रा जिंदल पत्नी रामभज जिंदल रहीं। व्यास पीठ से प्रवचन करते हुए लवीश शर्मा ने कहा कि जो सुख में भगवान का स्मरण करता है, भगवान उसे दुखों से नहीं घिरने देते। उन्होंने कहा कि कर्म का भोग अवश्य भोगना पड़ता है। अच्छे कर्मों के अच्छे फल मिलते हैं तो बुरे कर्मों के बुरे फल भी भोगने पड़ते हैं।
इस अवसर पर ईश्वर दास जिंदल, बिजेंद्र रोहिल्ला, पुरुषोत्तम गुप्ता, तृप्ता मित्तल, सरिता गोयल, स्वीटी जिंदल, अनिता गोयल, दर्शना देवी आदि भी मौजूद रहे।


