Breaking NewsEducationGohanaSocial

गोहाना के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एन. एस. एस. शिविर में डॉ. चक्रवर्ती शर्मा ने सुझाए शीतलहर से बचने के उपाय

गोहाना :- 6 जनवरी : शहर के दीनबंधु चौ. छोटूराम चौक में स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एन. एस. एस. शिविर में शनिवार को नागरिक अस्पताल के डॉ. चक्रवर्ती शर्मा पहुंचे। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को इस समय चल रही शीत लहर से बचने के लिए उपयोगी उपाय सुझाए। डॉ. शर्मा ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर बल दिया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

छठे दिन के शिविर की अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश नरवाल ने की। संयोजन दोनों एन. एस. एस. यूनिटों की कार्यक्रम अधिकारी ममता देवी और अंजू सांगवान ने किया। स्वयंसेविकाओं के लिए बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट की एक्टिविटी करवाई गई। इस में स्वयंसेविकाओं ने वेस्ट प्लास्टिक, बचे हुए धागे और लकड़ियों के टुकड़ों के विभिन्न बेस्ट प्रोडक्ट तैयार किए। छात्राओं को प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प भी करवाया गया।

इस अवसर पर रविता सहराया, गौरव कपूर, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button