भंडेरी गांव के पावर हाउस से गोहाना के पावर हाउस तक हाई टेंशन लाइन बिछाई जा रही है ; मुआवजा मिलने तक खेतों में टावर नहीं लगने देंगे किसान
गोहाना :-6 जनवरी : भंडेरी गांव के पावर हाउस से गोहाना के पावर हाउस तक हाई टेंशन लाइन बिछाई जा रही है। इस एच.टी. लाइन के टावर किसानों के खेतों में लगाए जा रहे हैं। शनिवार को मदीना गांव में तीन गांवों के किसानों की पंचायत हुई। इस पंचायत में चेतावनी दी गई कि किसान मुआवजे के भुगतान से पहले अपने खेतों में टावर नहीं लगाने देंगे।
यह पंचायत भंडेरी, आहुलाना और मदीना गांवों की थी। पंचायत में हरियाणा भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल पहुंचे। उन्होंने कहा कि समान टावरों के लिए भिवानी में वहाँ के किसानों को प्रति टावर जमीन के हिसाब से 5 लाख, 10 लाख, 15 लाख और 25 लाख का मुआवजा दिया गया है।
सत्यवान नरवाल ने कहा कि जिन खेतों में टावर लगाए जा रहे हैं, उनमें से अनेक खेत गोहाना शहर के निकट हैं जिससे उनके प्रति एकड़ का कीमत करोड़ों रुपए में है। उन्होंने तर्क दिया कि जिस भी खेत में भारी-भरकम टावर लगता है, उसकी कीमत आधी रह जाती है।
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष ने दो टूक चेतावनी दी कि अब तक मुआवजे का फैसला नहीं हो जाएगा, तब तक किसी भी खेत में टावर नहीं लगाने दिया जाएगा। अगर कोई जोर-जबरदस्ती करेगा, उसके लिए वह सीधे तौर से खुद जिम्मेदार होगा।
सत्यवान नरवाल ने फोन पर बिजली के एस.डी.ओ. बात की। एस.डी.ओ. ने जल्दी ही किसानों की मीटिंग डी.सी. से करवाने का आश्वासन दिया।
