गोहाना के निर्माणाधीन जाट भवन के लिए गोहाना की नई अनाज मण्डी के आढ़तियों ने खोला दिल
गोहाना :-6 जनवरी : गोहाना जाट भवन द्वारा शहर के सेक्टर 7 में बनवाए जा रहे जाट भवन और धर्मशाला के लिए शनिवार को आढ़तियों अपने धन द्वार खोल लिए। लक्ष्मी पुत्र बने आढ़तियों ने नई अनाज मंडी में पहुंची महासभा की टीम को लाखों रुपए की सहयोग राशि भेंट की।
जाट महासभा की टीम इस महासभा के अध्यक्ष विनोद सहरावत के नेतृत्व में पहुंची। 5-5 लाख रुपए देने वाले आढ़ती जगबीर देशवाल, राम मेहर दूहन, रमेश दूहन, सतपाल मलिक, दिनेश लठवाल, वेदपाल मान, जगबीर खासा, मिंटू पन्नू और प्रदीप मलिक रहे। पप्पा सहरावत ने दो लाख, प्रदीप सूरा ने 1.01 लाख, कृष्ण काद्यान ने एक लाख जब कि विक्की लठवाल ने 51 हजार रुपए दिए।
जाट महासभा की टीम में संजय दूहन, वीरेंद्र दूहन, मनोज मान, कुलदीप मान, अजयवीर खासा, संदीप मलिक, निपुण सहरावत, कृष्ण मलिक, नरेंद्र नेहरा, संजीव मलिक, जगबीर फौजी, रमेश दूहन आदि थे। विशेष उल्लेखनीय है कि जाट महासभा के अध्यक्ष विनोद सहरावत न केवल स्वयं आढ़ती हैं अपितु वह गोहाना आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।



