Breaking NewsEducationGohanaSocial

गोहाना के बीधल गांव में स्वयंसेविकाओं ने निकाली बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ रैली

गोहाना :-5 जनवरी : गोहाना-सोनीपत मार्ग पर स्थित बीधल गांव के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एन.एस.एस. शिविर के 5वें दिन शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस जागरूकता रैली के माध्यम से स्वयंसेविकाओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का सार्थक संदेश दिया। बीधल गांव के सरकारी गर्ल्स स्कूल में एन. एस. एस. शिविर एक जनवरी से चल रहा है। जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना स्कूल की प्रिंसिपल कमलेश राठी ने किया। रैली से पहले सुबह के सत्र में स्वयंसेविकाओं ने योगाभ्यास किया। संयोजन एन. एस. एस. की कार्यक्रम अधिकारी मोनिका ने किया। प्रिंसिपल कमलेश राठी ने एन. एस. एस. शिविर में डिजिटल इंडिया कैंपेन से अवगत करवाया। इस अवसर पर पवन मोर, ओम प्रकाश, दीपक आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button