नाबालिगों का यौन शोषण रोकने के लिए बनेंगी कमेटियां
गोहाना के गवर्नैमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं विभिन्न विद्यालयों के मुखियाओं के लिए पॉक्सो एक्ट पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
गोहाना :-5 जनवरी शहर के दीनबंधु चौ. छोटूराम चौक में स्थित गवर्नैमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैं विभिन्न
विद्यालयों के मुखियाओं के लिए पॉक्सो एक्ट पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसके साथ बच्चों और नाबालिगों के यौन शोषण को रोकने के लिए सभी विद्यालयों में कमेटी बनाने के निर्देश दिए गए।
शिविर की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अनिल श्योराण ने की। बाल अधिकार कार्यकर्ता एवं पूर्व चेयरमैन चाइल्ड वेलफेयर कमेटी डा. राज सिंह ने कहा कि देश में बच्चों और नाबालिगों के यौन शोषण को रोकने के लिए पॉक्सो एक्ट लागू किया गया था। इस बारे में बच्चों को पूरी जानकारी दी जाए।
बाल अधिकार कार्यकर्ता विकास जैन, लीगल एड काउंसलर सोनिया, सामाजिक कार्यकर्ता बबीता, उपासना और सी.डी.पी.ओ. सुशीला ने अधिनियम संबंधित नियमों, धाराओं, सजा, जुर्माना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
बच्चों व नाबालिगों के यौन शोषण को रोकने के लिए प्रत्येक विद्यालय में कमेटी बनाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के प्रारंभ में प्रतिभागियों से एक प्री टेस्ट करवाया गया जिससे उनको पहले पता चल सके कि इसके बारे में उनको कितनी जानकारी है कार्यशाला के समापन पर फीडबैक लिया गया।
मुख्य प्रशिक्षक के रूप में बी. आर. पी. डॉ. कांता कादयान, मुकेश कुमार, हरीश कुमार और रविंद्र कुमार ने विचार व्यक्त किया।



