गोहाना के जे. एल. एन. स्कूल में दोनों यूनिटों का सात दिन का N S S शिविर प्रारंभ
गोहाना :-5 जनवरी : शहर में गुढ़ा रोड़ पर स्थित जे.एल.एन. स्कूल के सह निदेशक राज कुमार जांगड़ा ने शुक्रवार को कहा कि एन. एस. एस. के स्वयंसेवक और स्वयंसेविकाएं समाज और देश की तस्वीर को बदल सकते हैं।
जांगड़ा स्कूल की एन. एस. एस. की दोनों यूनिटों के संयुक्त शिविर का शुभारंभ कर रहे थे जो 7 दिन चलेगा। प्रथम सत्र का मार्गदर्शन स्कूल की मैनेजर कृष्णा शर्मा ने किया। अध्यक्षता स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा ने की। संयोजन प्रिंसिपल और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सचिन शर्मा तथा दूसरी यूनिट के कार्यक्रम अधिकारी चिराग जैन ने किया।
शुभारंभ करते हुए सह निदेशक राज कुमार जांगड़ा ने कहा कि एन. एस. एस. समाजसेवा का सशक्त माध्यम है। प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने कहा कि शिविर में स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं से विभिन्न उपयोगी और रचनात्मक एक्टिविटीज करवाई जाएंगी।
इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा के साथ विजय चौहान, सुखबीर, सुमित, ललित गुप्तो, नीतू शर्मा, नीति जैन, संतोष यादव, सोनू शर्मा, राधिका, सोमबीर आदि शिक्षक और शिक्षिकाएं भी मौजूद रहे।



