गोहाना में पुलिस को दंगों, भीड़ को काबू करने का दिया प्रशिक्षण
गोहाना :-5 जनवरी डी. सी. पी. भारती डबास के निर्देश पर शुक्रवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस के जवानों को दंगों और भीड़ पर काबू पाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण सोनीपत से पहुंची आर. ए. एफ. टीम द्वारा दिया गया। इस दौरान पुलिस के जवानों को आपात स्थिति से निपटने के गुर भी सिखाए गए।
डी.सी.पी. के नेतृत्व में गोहाना में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष कंपनियों को गठन किया गया है। कंपनी के जवान लाठी डंडा, कैन शील्ड, बॉडी प्रोटेक्टर, टियर गैस, दंगा विरोधी उपकरण और सक्षम आधुनिक हथियार के साथ एक कॉल की तैयारी की पोजीशन में रहेंगे। इस क्रम में गुरुवार को शहर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार की फोर्मेशन बनाना, भीड़ को नियंत्रण करना, आंसू गैस चलाना तथा अन्य दंगा विरोधी उपकरणों बारे विस्तृत जानकारी दी गई।
