गोहाना के डी.सी.पी. ने अपने कार्यालय में सी. एल. जी. की बैठक को किया संबोधित
जनता से सहयोग बढ़ा कर अपराध मुक्त बनाएंगे समाज : डबास
गोहाना :-5 जनवरी शुक्रवार को डी. सी. पी. भारती डबास. की अध्यक्षता में उन्हीं के कार्यालय में सी. एल. जी. कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कानून-व्यवस्था की स्थिति और अपराध नियंत्रण के प्रयासों की समीक्षा की गई।
बैठक में डी.सी.पी. ने सार्वजनिक मुद्दों तथा सामाजिक समस्याओं की जानकारी की तथा उनके समाधान के लिए निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास पुलिस और जनता बीच सहयोग बढ़ा कर अपराध मुक्त समाज की स्थापना करना है। पुलिस और जनता मिल कर कार्य करेंगे तो समाज में अपराध घटित होने की सम्भावना कम हो जाएंगी। पुलिस की प्राथमिकता इलाके में शान्ति व्यवस्था बनाए रखना और जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना है |
डी.सी.पी. ने सी. एल. जी. के सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने गांव और वार्डों में अवैध कार्यों पर निगरानी रखे और सूचना तुरन्त पुलिस प्रशासन को दें ताकि समय रहते अपराधियों पर शिकंजा कस के शांति और कानून व्यवस्था बनाए रख सके ।
भारती डबास ने कहा कि नशा हमारा सांझा दुश्मन है जिसके खिलाफ हम सभी को एक साथ मिलकर लड़ाई लड़नी है। डी.सी.पी. ने कहा कि पुलिस के साथ-साथ आप सब भी आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करें | गांवों तथा कॉलोनियों में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाकर अपराध को रोकने में पलिस का सहयोग करें। कोई व्यक्ति किराए पर कमरा या घर लेता है उसकी पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं।
उन्होंने नागरिकों से कहा कि जब भी वे घर से बाहर जाएं तो इसकी सूचना अपने पड़ोसियों को लेकर जाएं ताकि आपके पड़ोसी आपके घर की निगरानी कर सके।
