Breaking NewsGohanaSocial

तीर्थ सिंह राणा ने जरूरतमंद परिवार की मेधावी बेटी को भेंट की स्कूटी

 

गोहाना :-4 जनवरी : सोनीपत भाजपा के पूर्व जिला  अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा गुरुवार को अपनी टीम के साथ गोहाना हलके के मोहाना गाँव में पहुंचे। राणा ने इस गांव के एक जरूरतमंद परिवार की टॉपर बेटी को हरियाणा सरकार की तरफ से निःशुल्क स्कूटी भेंट की । तीर्थ सिंह राणा ने कहा कि श्रमिक विभाग मिस्त्रियों, मजदूरों और कर्मचारियों की ऐसी बेटियों को फ्री में स्कूटी भेंट करेंगा जो पढ़ाई में अव्वल स्थान पर रहेंगी। इस अवसर पर मोहाना भाजपा मंडल के अध्यक्ष मुकेश सैनी, सोनीपत जिला परिषद के जिला पार्षद सुरेश नैना तातारपुर, सरपंच नरेंद्र मेहला आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button