Breaking NewsDelhiEducationSocial

संसाधनों की कमी से नहीं टूटेगा प्रतिभाशाली छात्राओं का सपना

नारी सशक्तिकरण, हेल्थ पर विशेष मुहिम चलाएगा बीपीएमएस

 

भिवानी परिवार मैत्री संघ ने किया ‘चिंतन छोटी काशी’ का आयोजन

नई दिल्ली :- भिवानी परिवार मैत्री संघ द्वारा ‘चिंतन छोटी काशी का’ कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली में किया गया। इसमें संस्था के अध्यक्ष, समाजसेवी व अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि राजेश चेतन ने नारी सशक्तिकरण के लिए बीपीएमएस के संकल्प की जानकारी देते हुए बताया कि बीपीएमएस संसाधनों की कमी से किसी प्रतिभाशाली छात्रा का सपना नहीं टूटने देगा। संसाधन उपलब्ध करवा कर उसका सपना साकार करने में पूरी मदद की जाएगी। इसके अलावा हेल्थ सर्विस को लेकर जागरूकता अभियान के साथ-साथ दवा, हृदय रोगी के लिए जीवन रक्षक किट, कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने जैसी सेवाएं भी उपलब्ध करवाना बीपीएमएस के मिशन में शामिल है। अनीमिया व कैंसर जागरूकता के लिए भी संस्था की विशेष योजना है।
राजेश चेतन ने बताया कि बीपीएमएस बहुत जल्द भिवानी के 140 डाक्टरों की डाक्टर्स मीट का आयोजन करने जा रहा है। स्वास्थ्य संबंधी हेल्पलाइन के लिए एक कमेटी का भी गठन किया जाएगा। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। मंच संचालन बीपीएमएस के प्रचार मंत्री प्रमोद शर्मा ने किया।

डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से गतिविधियों से कराया अवगत बैठक में संस्था द्वारा वर्ष भर में किए गए सेवा कार्यों व अन्य गतिविधियों को डॉक्यूमेंट्री द्वारा अवगत कराया गया।

नए साल के कार्यक्रम

संस्था के महासचिव दिनेश गुप्ता ने आगामी वर्ष के लिए होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से रूपरेखा रखी जिसे सबकी सहमति से अंतिम रूप दिया गया। इस मौके पर उपस्थित अतिथियों व संरक्षकों ने गत वर्ष संपन्न हुए कार्यक्रमों तथा आगामी वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों व सेवा कार्यों के बारे में भी अपने सुझावों से संस्था के पदाधिकारियों को अवगत करवाया गया।

c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

महिलाओं को आर्थिक संबल जरूरी

इसके पश्चात विभिन्न विषयों पर चिंतन करते हुए महिला सशक्तिकरण विषय पर डॉ वंदना वत्स ने भिवानी जिले की महिलाओं के बारे में जानकारी साझा की और महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किए जाने की महत्ता को भी बताया। इसके पश्चात वंदना वत्स ने सभी सदस्यों से अपील की कि शिक्षा क्षेत्र में उन लड़कियों की मदद करनी चाहिए जो मेधावी हैं लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रही हैं।

राजनीतिक परिदृश्यों की चर्चा

राजनीति पर चिंतन करते हुए वरिष्ठ पत्रकार केसरी शर्मा ने भूतकालीन राजनीतिक परिदृश्यों की चर्चा करते हुए बताया देश की राजनीति में किस तरह भिवानी के राजनेताओं की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।

भिवानी की उन्नति में योगदान पर चर्चा

समाजसेवी प्रतिनिधि सभा के प्रधान सुरेन्द्र जैन ने भिवानी की सामाजिक संस्थाओं द्वारा भिवानी की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान के बारे में विस्तार से चर्चा की।

जरूरतमंदों को बड़ी पेशकश

वैश्य महाविद्यालय के सचिव डा.सुरेश गुप्ता ने स्वास्थ्य क्षेत्र में चिंतन करते हुए कहा कि जिस प्रकार आम जन अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करते हैं, यह बहुत ही चिंताजनक है। उन्होंने इस बारे में संस्था को कार्य करने के लिए अनेक सकारात्मक सुझाव दिए। डा. सुरेश गुप्ता ने जरूरतमंदों के लिए कई बड़ी सहायतार्थ पेशकश कीं। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे जिसका खर्च संस्था उठाएगी। प्रत्येक दिव्यांग को एक लाख रुपये तक के कृत्रिम अंग(सर्जरी समेत) उपलब्ध करवाए जाएंगे।

सेवा कार्यों को और विस्तार देने की जरूरत

संस्था के प्रधान राजेश चेतन ने संस्था द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्यों को और विस्तार देने की बात की, और अंत में सभी का धन्यवाद किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button