Breaking NewsEducationGohanaPatriotismSocial

गोहाना में सावित्री बाई फुले की जयंती पर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

गोहाना :-3 जनवरी : देश की सर्वप्रथम नारी शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती पर बुधवार को पिछड़ा एवं अनुसूचित समाज महासभा द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के मुख्य संरक्षक प्रो. शमशेर भंडेरी ने की।

महासभा की टीम महात्मा ज्योतिबा फुले और उनकी पत्नी सावित्री बाई फुले के संयुक्त प्रतिमा स्थल पर पहुंची। वहां दम्पति की प्रतिमाओं को नमन किया गया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

प्रो. शमशेर भंडेरी ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने अपने पति महात्मा ज्योति बाई फुले के मार्गदर्शन में उनके साथ मिल कर अनेक सामाजिक कुरीतियों से लोहा लिया बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए इस युगल ने अनेक कन्या विद्यालयों की स्थापना भी की।

महासभा के अध्यक्ष धूलाराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामू रामपाल वाल्मीकि और बबलू सैन, सचिव जितेंद्र जांगड़ा, कोषाध्यक्ष सोमपाल सैन, वरिष्ठ कार्यकर्ता सोनू सैन गामड़ी, नरेश प्रजापति आदि भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button