गोहाना के बड़ौता स्थित राजकीय महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया, महिलाएं सशक्त होंगी, तभी देश बनेगा सशक्त : डॉ. मीनू नैन
गोहाना :-3 जनवरी : गांव बड़ौता स्थित राजकीय महाविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा बुधवार को महिला सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मीनू नैन ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं का सशक्त होना बहुत जरूरी है। महिलाएं सशक्त होंगी तो एक सभ्य समाज व सशक्त देश का निर्माण हो सके सकेगा। महिला सशक्तिकरण के रास्ते में प्रमुख रूप से दहेज प्रथा, अशिक्षा, यौन हिंसा, भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा आदि रुकावट पैदा करने वाले विषयों के प्रति सोच बदलनी होगी। महिलाएं सकारात्मक रूप से सशक्त हों नकारात्मक रूप में नहीं।
कार्यक्रमका संयोजन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शान देवी ने किया। अध्यक्षता प्राचार्य डा. सुदेश लाठर ने की। कार्यक्रम में डॉ. ज्योति, महक, अनिल बडगूजर, डॉ. राजेश डावर, डॉ कविता राठी, ज्योति रानी, निकिता, डॉ. गीता और संतोष ग्रेवाल का सहयोग रहा।



