Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

सांसद गंगाना गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में होंगे शामिल

गोहाना :- सांसद रमेश कौशिक बुधवार को विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ-साथ लोगों की समस्याएं सुनेंगे। सबसे पहले सांसद पुलिस विभाग को मिली बाइकों व गाड़ियों को लघु सचिवालय परिसर में हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद गंगाना गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वहीं गांव मातंड गांव में दो चौपालों व बिचपड़ी में खेतों के चार रास्तों का उद्घाटन करेंगे और ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनेंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button