गोहाना के आशीष शर्मा ने परदेसी मेहमानों को माउंट आबू में भारतीय संस्कृति में किया पारंगत
गोहाना :-2 जनवरी: गोहाना के आशीष शर्मा ने माउंट आबू में नव वर्ष मनाने के लिए पहुंचे विदेशी अतिथियों को भारतीय संस्कृति में पारंगत कर दिया। उन्होंने उन्हें गीत, संगीत और नृत्य का प्रशिक्षण प्रदान किया।
आशीष शर्मा सेक्टर 7 निवासी हैं। विदेशी भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाले आशीष इस समय 40 दिन के प्रवास पर माउंट आबू में हैं जहां ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का मुख्यालय है। इस मुख्यालय पर स्पेन, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, सिँगापुर, फ्रांस, मॉरीशस, चीन, सूरीनाम और यू. एस. ए. से बड़ी संख्या में वहां के नागरिक नववर्ष मनाने के लिए पहंचे। विदेशी अतिथियों को भारतीय संस्कृति से अवगत करवाने का धीर-गंभीर दायित्व आशीष शर्मा को सौंपा गया जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।
आशीष शर्मा से प्रभावित विभिन्न देशों के नागरिकों ने उनको अपने देश में आने का निमंत्रण दिया। इससे पूर्व मॉरीशस जा कर आशीष शर्मा गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति और ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का संदेश दे चुके हैं। गोहाना निवासी आशीष शर्मा ने कहा कि उन्हें अपार सुकून है कि उन्होंने भारतीय संस्कृति के विभिन्न महान पहलुओं की विदेशी मेहमानों को जानकारी प्रदान की।


