Breaking NewsGohanaReligionSocial

भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से आए अक्षत (पूजा के चावल) को घर-घर में पहुंचाने के लिए गोहाना को 11 बस्तियों में बांट अक्षत का वितरण प्रारंभ

गोहाना :-2 जनवरी : भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से आए अक्षत (पूजा के चावल) को घर-घर में पहुंचाया जाएगा। मंगलवार को यह जानकारी श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के गोहाना नगर संयोजक कुलदीप कौशिक ने दी। गोहाना को 11 बस्तियों में बांटा गया है तथा अक्षत वितरण प्रारंभ कर दिया गया है।

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा। इसी उपलक्ष्य में अयोध्या से अक्षत लाया गया है। इस अक्षत को गोहाना में घर-घर में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए पूरे गोहाना शहर को 11 बस्तियों में बांटा गया है। मंगलवार को अक्षत वितरण कार्य शुरू भी हो चुका है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अक्षत वितरण का कार्य विश्व हिंद परिषद के सदस्य कर रहे हैं। शहर के मुख्य मंदिरों में भी इस अक्षत को रखा गया है। यह कार्यक्रम 15 जनवरी तक चलेगा। डॉ. योगेश अलमादी, नरेंद्र गहलावत, हरीश कालड़ा और विष्णु नगर मंदिर के पुजारी दीपक शर्मा के अनुसार 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक हर मंदिर में हवन होगा, कीर्तन होंगे और दीपावली की तरह हर घर में दीपक जलाए जाएंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button