Breaking NewsEducationGohanaSocial
गोहाना के शेर सिंह पब्लिक स्कूल में नव वर्ष पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को दिया सहभोज
गोहाना :-1 जनवरी : गोहाना-सोनीपत मार्ग पर स्थित शेर सिंह पब्लिक स्कूल में नव वर्ष पर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए सहभोज आयोजित किया गया। सहभोज परिवार मिलन समारोह के साथ आयोजित हुआ।
मुख्य अतिथि स्कूल के निदेशक महेंद्र सिंह मलिक और विशिष्ट अतिथि स्कूल के परामर्शदाता डॉ. मुकेश रुहिल थे। अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल जयवीर रुहिल ने की। निदेशक मलिक ने विद्यार्थियों को सफलता का आशीर्वाद दिया। उन्होंने कामना की कि सब बच्चों और उनके परिवारों में नए साल में खुशियां ही खुशियां आएं और सब के सब सपने अवश्य पूरे हों। प्रिंसिपल जयवीर रूहिल ने कहा कि अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए बच्चों को जी तोड़ मेहनत करनी होगी।
शेर सिंह पब्लिक स्कूल अभिभावकों और विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष सहभोज के लिए आमंत्रित करता है।



