गोहाना के शहीद भगत सिंह ब्रिगेड ने भूपेंद्र वार्ड 20, समीर वार्ड 17 को किया अध्यक्ष नियुक्त
गोहाना :- 1 जनवरी : शहीद भगत सिंह ब्रिगेड का शहर में वार्ड स्तर पर गठन किया जा रहा है। इस क्रम में वार्ड 20 का अध्यक्ष भूपेंद्र तथा वार्ड 17 का अध्यक्ष समीर को नियुक्त किया गया। ये दोनों नियुक्तियां ब्रिगेड की गोहाना इकाई के अध्यक्ष राजेश लठवाल ने की। वह गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज की इकाई की अध्यक्ष मनस्वी के साथ बारी-बारी से दोनों वार्डों में पहुंचे तथा नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों को सम्मानित किया। वार्ड 20 के कार्यक्रम की अध्यक्षता इस वार्ड की नगर पार्षद सोनिया कौशिक के पति मनोज कौशिक ने की। वार्ड 17 के आयोजन के अध्यक्ष कृष्ण सोढ़ी ने की।
राजेश लठवाल ने नागरिकों को 23 मार्च को शहीदी दिवस पर गोहाना में प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी दी। उनके अनुसार गोहाना वर्ल्ड रिकॉर्ड नाम का यह कार्यक्रम शहीदों के चित्रों में रंग भरने पर आधारित होगा। ब्रिगेड ने प्रतियोगिता के लिए एक लाख प्रतियोगियों का लक्ष्य रखा है।
इस अवसर पर सतीश, सूरजभान, राम निवास, जय भगवान, रूपेंद्र, सुरेंद्र, जितेंद्र, धर्मबीर, दीपक खटक आदि मौजूद रहे।



