Breaking NewsEducationGohanaSocial

गोहाना के नारी शक्ति संगठन ने दी जरूरतमंद बच्चों को नए साल पर स्कूल ड्रैस की सौगात

 

गोहाना :-1 जनवरी : नारी शक्ति सेवा संगठन की टीम ने नव वर्ष को स्कूली बच्चों संग मनाया। सोमवार को संगठन की अध्यक्ष पूजा जिंदल अपनी टीम के साथ काठ मंडी के निकट स्थित एकता स्कूल में पहुंचीं तथा वहां पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों को गर्म स्कूल ड्रेस भेंट की ताकि उन्हें सर्दियों में ठंड से ठिठुरना न पड़े।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

संगठन की टीम में राजबाला गोयल, नीतू जिंदल और रेणु जिंदल भी थीं। जरूरतमंद बच्चों को मौके पर उनकी ड्रेस पहनाई गई जिससे वे बेहद खुश प्रतीत हुए। इस विजिट के लिए नारी शक्ति सेवा संगठन ने बच्चों के नाप की जानकारी पहले ही जुटा ली थी। बच्चों को मूंगफली, रेवड़ी और जूस भी दिए गए।

नारी शक्ति सेवा संगठन ने एकता स्कूल को गोद ले रखा है। यह संगठन इस स्कूल के जरूरतमंद बच्चों की समय-समय पर हर संभव मदद करता है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button