Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के जींद रोड पर ट्रैक्टर से गिरे बुटाना के मिस्री की ट्राली के पहिए तले कुचलने से मौत

गोहाना :-शहर से ट्रैक्टर पर लिफ्ट लेकर बुटाना गांव जा रहा साइकिल मिस्त्री रास्ते में चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। इससे उसका सिर ट्राली के पहिए के नीचे कुचला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा शहर से निकलकर जींद रोड पर गौशाला के पास हुआ। इसको लेकर मृतक भाई ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगा शहर थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बुटाना गांव निवासी नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह मेहनत-मजदरी का काम करता है। उसका बड़ा भाई रवि (30) साइकिल मिस्त्री का काम करता था। वह शनिवार को गोहाना गया हुआ था। गोहाना से रवि दोपहर बाद गांव में जाने के लिए एक ट्रैक्टर पर लिफ्ट लेकर बैठ गया। जब वह जींद रोड पर गौशाला से कुछ आगे पहुंचा तो चालक ट्रैक्टर को लापरवाही से चलाने लगा। इस पर रवि ने चालक को सही तरीके से ट्रैक्टर को चलाने की भी कही, लेकिन वह नहीं माना। इससे रवि चलते ट्रैक्टर से नीचे गिर गया, जिसके बाद ट्राली का पहिया उसके सिर के ऊपर से उतर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। नरेंद्र के अनुसार वह भी पीछे-पीछे चल रहे दूसरे ट्रैक्टर में बैठा हुआ था। हादसे के बाद वह भी मौके पर ही उतर गया। इसके बाद उसने रवि के शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

नरेंद्र का आरोप है कि यह हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button