अगले शैक्षणिक सत्र से नई शिक्षा नीति लागू करना है लक्ष्य
बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय में सोमवार को वी. सी. प्रो सुदेश ने नव वर्ष विश्वविद्यालय परिवार के साथ मनाया।
गोहाना :- 1 जनवरी : बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय सोमवार को वी. सी. प्रो सुदेश ने नव वर्ष विश्वविद्यालय परिवार के साथ मनाया। उन्होंने समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
वी.सी. ने स्टाफ की निष्ठा से कार्य करने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि नव वर्ष के आगमन पर संकल्प करें कि विश्वविद्यालय को नई बुलंदियों पर पहुंचाएंगे उन्होंने कहा कि नेक से बी प्लस प्लस ग्रेड पाना सभी के प्रयास का परिणाम है। विश्वविद्यालय का अगला लक्ष्य आगामी शैक्षणिक वर्ष से नई शिक्षा नीति को लागू करना है इसके लिए सभी के सांझे प्रयास की जरूरत है। उन्हें विश्वास है कि जिस शक्ति और उत्साह से स्टाफ काम कर रहा है, उनके लिए कुछ भी मुश्किल नहीं है।
इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ नीलम मलिक ने वी.सी. को समस्त स्टाफ की तरफ से आश्वस्त किया कि वह विश्वविद्यालय की उन्नति के लिए अपने सामर्थ्य से भी अधिक मेहनत करने को तैयार है। यह विश्वविद्यालय महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।



