गोहाना के सरकारी गर्ल्स स्कूल में 7 दिन का एन.एस.एस. शिविर प्रारंभ
गोहाना :-1 जनवरी सोमवार को शहर में दीनबंधु चौ. छोटूराम चौक में स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सात दिन का एन. एस. एस. शिविर प्रारंभ हो गया।
रिबन काट कर शिविर का शुभारंभ गोहाना शैक्षणिक खंड के बी. ई. ओ. अनिल श्योराण ने किया। अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल सुरेश नरवाल ने की। संयोजन एन. एस. एस. की कार्यक्रम अधिकारी ममता देवी और अंजू ने किया।
एन.एस.एस. की स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए अनिल श्योराण ने कहा कि उन्होंने स्वयं अपने विद्यार्थी जीवन में एन. एस. एस. के शिविरों से सेवा का भाव सीखा। उन्होंने कहा कि एन.एस.एस. की शिक्षाओं को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है।
शिविर के पहले दिन सामाजिक मुद्दों पर छात्राओं की भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इस अवसर पर निर्मल, राजबाला,पीयूष, गौरव आदि भी मौजूद रहे। यह एन. एस. एस. शिविर 7 जनवरी तक जारी रहेगा।



