Breaking NewsGohanaPolitics
बिल लागू होने से चालकों के परिवारों पर पड़ेगा बुरा असर: जगबीर
गोहाना :-1 जनवरी कांग्रेस के गोहाना हलका के विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि न्याय संहिता बिल लागू होने से सबसे ज्यादा असर चालकों के परिवारों पर पड़ेगा। अगर कोई जवान चालक हादसे के बाद जेले में चला जाएगा तो उसके बच्चों का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। मलिक ने यह बात
पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि देश में लाखों युवा और लोग सवारी वाहन या माल ढोने के वाहन चलाकर अपने परिवारों का गुजारा कर रहे हैं। न्याय कानून संहिता बिल लागू होने पर अगर किसी युवा चालक को 10 साल की सजा हो जाएगी तो उसके परिवार का पालन पोषण कौन करेगा। उसके बच्चों का भविष्य तो बर्बाद हो जाएगा। सरकार को इस बिल में सजा में राहत देते हुए जुर्माने का प्रावधान करना चाहिए।



