एस.सी. वर्ग को संगठित हो कर लड़नी होगी लड़ाई: दहिया
गोहाना :- 31 दिसंबर: हरियाणा प्रदेश चमार महासभा की बैठक रविवार को गोहाना-सोनीपत मार्ग पर स्थित एक निजी पैलेस में हुई। बैठक में महासभा के सदस्यों ने अपनी मांगें पूरी करने की मांग उठाई।
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शिव लाल दहिया ने की और संयोजन शाखा गोहाना के अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहरा ने किया। विशिष्ठ अतिथि अनुसूचित जाति आयोग हरियाणा की सदस्य मीना नरवाल रही। मंच संचालन सेवानिवृत्त प्रिंसिपल राममेहर मान और प्रदेश प्रवक्ता अशोक बामनिया ने किया। प्रदेश अध्यक्ष शिव लाल दहिया ने आह्वान किया कि संवैधानिक हितों की रक्षा के लिए एस. सी. वर्ग को संगठित होकर अपनी लड़ाई लड़नी होगी।
इस अवसर पर महासभा के लाला राम नाहर, धर्मवीर मदीना, जगरूप सिंह टोहाना, आर. के. दहानवाल, अशोक नरवाल, राजू मेहरा, दयाराम रंगा, जगदीश राय मदीना, वजीर भाटिया, पवन रंगा, बिजेंद्र चहल, हरिदास गिरोह, यशपाल मेहंदिया, राजकुमार गिरोह, अनिल मेहरा, चैतराम सोलंकी और पुनीत सरोहा आदि मौजूद रहे।



