Breaking NewsGohanaSocial

बंटी हंस फिर से सर्वसम्मति से बने आहुति के अध्यक्ष

गोहाना :-31 दिसंबर : रक्तदान – नेत्रदान- देहदान के लिए समर्पित संस्था आहुति के नए वर्ष के लिए एक बार फिर से बंटी हंस सर्वसम्मत अध्यक्ष बन गए हैं। इस संस्था की नई टीम की घोषणा को-ऑर्डिनेटर सन्नी निरंकारी ने की।

आहुति की स्थापना 21वीं सदी की पहली सुबह 1 जनवरी 2000 को की गयी थी | इस संस्था ने पहले गोहाना में रक्तदान को जनांदोलन बनाया। रक्तदान इस सीमा तक प्रोत्साहित किया गया कि आज गोहाना की रक्तदान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक विशिष्ट पहचान है। रक्तदान के बाद नेत्रदान को जन स्वीकार्यता मिली। अब स्थिति यह है कि कोई भी मृत्यु होने पर नेत्रदान की पहल स्वयं मृतक के परिजन करते हैं। आहुति का नया उद्यम देहदान को नए आयाम देने का है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

आहुति की नई टीम का कार्यकाल एक जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 तक होगा। आहुति की नई टीम में जहां सागर सेतिया, गुलशन बजाज, मनोज दुरेजा और कमल आहूजा निदेशक होंगे, वहीँ सुरेंद्र जुनेजा उपाध्यक्ष, बंटी निरंकारी और शैलेंद्र कलूचा कोषाध्यक्ष रहेंगे। मीडिया टीम में सिम्मी सेतिया और आरजू निरंकारी के साथ टैक्स एडवोकेट शीशपाल गोयल को सम्मिलित किया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button