Breaking NewsCrimeGohana

गोहाना के बरोदा गांव में 5 किसानों के खेतों के कृषि उपकरण चोरी

 

गोहाना :-31 दिसंबर : बरोदा गांव के पांच किसानों के खेतों से चोर मोटर, तार समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। किसानों को इसकी जानकारी तब लगी, जब वे खेत में पहुंचे। इसको लेकर किसान ने बरोदा थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।बरोदा गांव निवासी रामचंद्र ने पुलिस को बताया कि उसके खेत कोहला रोड पर हैं। वह शुक्रवार शाम को अपने खेत की मोटर बंद करके आया था। शनिवार को खेत में गया तो उसकी दोनों मोटर वहां नहीं मिली। इसके अलावा उसके पड़ोसी मनदीप की मोटर, राज सिंह की सबमर्सिबल की तार, 7 एकड़ की कीटनाशक दवा और जगफूल व पाली की भी सबमर्सिबल की तार चोरी मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button