Breaking NewsGohanaReligionSocial

अयोध्या उत्सव श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के लिए ओलिम्पियन पहलवान योगेश्वर दत्त भी आमंत्रित

गोहाना :- 31 दिसंबर : श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले विराट उत्सव के लिए ओलिम्पियन पहलवान योगेश्वर दत्त को भी आमंत्रित किया गया है। बरोदा हलके के पिछले दोनों विधानसभा चुनावों में भाजपा ने उन पर दांव खेला था।

योगेश्वर दत्त गोहाना के भैंसवाल कलां गांव के हैं। समीपवर्ती गांव बलि ब्राह्मणान में वह देश के लिए उत्कृष्ट पहलवान तैयार करने के लिए अकादमी का संचालन कर रहे हैं। योगेश्वर को पहले 2019 और उसके बाद 2020 में हुए बरोदा हलके के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अयोध्या उत्सव के लिए हरियाणा के अति सीमित नेताओं को न्योता दिया गया है। ओलिम्पियन पहलवान योगेश्वर दत्त को आमंत्रित करने के लिए ईश्वर सिंह की टीम पहुंची। ईश्वर सिंह आर.एस.एस. के रोहतक विभाग के जिला संपर्क प्रमुख हैं।

योगेश्वर दत्त ने उन्हें अयोध्या के बुलावे के लिए पी.एम. नरेंद्र मोदी और सी. एम. मनोहर लाल खट्टर का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है कि उन्हें इतने महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व का साक्षी बनने का अति दुर्लभ अवसर प्रदान किया गया है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button