Breaking NewsGohanaPolitics

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव रणदीप मलिक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस BJP पर कसा तंज

1000 करोड़ में तो जांगड़ा गोहाना ही खरीद लेते : रणदीप मलिक

गोहाना :- 31 दिसंबर : दीपेंद्र सिंह हुड्डा ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव रणदीप मलिक ने रविवार को राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा पर तंज कसा। उन्होंने जांगड़ा के गोहाना में 1000 करोड़ रुपए के विकास के काम करवाने के दावे का खुला मजाक उड़ाया। रणदीप ने कहा, इतनी बड़ी रकम में तो जांगड़ा पूरा गोहाना खरीद लेते। रणदीप मलिक अपने सहयोगी ओम प्रकाश मलिक और राजमल मलिक के साथ पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यह पत्रकार वार्ता 7 जनवरी को बरोदा गांव में होने वाली जनाक्रोश रैली की तैयारी के संदर्भ में की गई। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव बरोदा हलके से टिकट के सशक्त दावेदार हैं। जब उनसे पूछा गया कि अगर टिकट हाथ नहीं लगी, क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनकी जो भी जिम्मेदारी लगाएंगे, वह उसे पूरा करेंगे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रणदीप मलिक ने कहा कि बुटाना गांव की जनता शिक्षण संस्थाओं को यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान केवल चुनावी जुमला है। एक बार वोट हथिया लेने के बाद इस मसले को ठंडे बस्ते में पटक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरोदा उप चुनाव में किए गए एक भी वायदे को गठबंधन सरकार ने पूरा नहीं किया है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव ने कहा कि कांग्रेस समस्त 90 विधानसभा क्षेत्रों में जनाक्रोश रैलियां करेगी। उन्होंने कहा कि ये रैलियां प्रदेश में बदलाव की बयार बहाएंगे तथा अगले चुनाव में निश्चित रूप से भूपेंद्र सिंह हुड्डा तीसरी बार प्रदेश की कमान संभालेंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button