Breaking NewsGohanaHealthReligionSocial

गोहाना के पटेल बस्ती में नवकार महामंत्र के जाप से की गच्छाधिपति की दीर्घायू की प्रार्थना

गोहाना :-30 दिसम्बर : शहर की पटेल बस्ती स्थित गुरु सुदर्शन-सुंदर डायग्नोस्टिक सेंटर और जैन त्रिवेणी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शनिवार को खुला भंडारा आयोजित किया गया। इससे पूर्व गच्छाधिपति प्रकाश चंद जी महाराज के जन्मदिन पर नवकार महामंत्र और लोगस्स के सामूहिक पाठ से उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना हुई।

गच्छाधिपति प्रकाश चंद जी का जन्म 1 जनवरी 1929 को गोहाना के रिंढ़ाणा गांव में हुआ। सोमवार को वह 95 वर्ष पूर्ण कर 96वें वर्ष में प्रवेश करेंगे। उनके जन्मदिन पर एकत्र जैन श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शेर-ए-हिंद सुंदर मुनि ने कहा कि महापुरुष का जीवन ज्योति सरीखा होता है जो स्वयं जल कर दुनिया में उजियारा फैलाता है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

उन्होंने स्मरण करवाया कि अगले माह गच्छाधिपति की दीक्षा का भी 80वां वर्ष प्रारंभ हो रहा है। वह 18 जनवरी 1945 को नारनौल में दीक्षित हुए थे। खुले भंडारे का आयोजन जैन धर्म के मानद संगठन आर्य वज्र स्वाध्याय संघ द्वारा किया गया। वितरण की सेवा इस संघ की राष्ट्रीय महासचिव प्रतिभा जैन के मार्गदर्शन में हुई। इस सेवा में एस.एस. जैन सभा के पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश जैन, शेर-ए-हिंद के बड़े भाई इंद्र सिंह नरवाल, राजेश जैन, ईश्वर सिंह ठाकुर आदि का सहयोग रहा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button