जालंधर के स्वामी सत्यानंद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सत्यानंद पब्लिक स्कूल की टीम ने गढ़ी उजाले खां और मुंडलाना के स्कूलों में बांटी 104 जर्सियां
गोहाना :-30 दिसम्बर : जालंधर के स्वामी सत्यानंद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शनिवार को शहर में आदर्श नगर स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल की टीम ने गढ़ी उजाले खां और मुंडलाना गांवों के सरकारी स्कूलों में 104 जर्सियां बांटीं सत्यानंद पब्लिक स्कूल की जो टीम दोनों स्कूलों में पहुंची, उस टीम का नेतृत्व इस स्कूल की प्रिंसिपल सीमा श्योराण ने किया। टीम में तीन छात्राएं जाह्नवी, कशिश और स्वाति के साथ स्कूल स्टाफ से वीना, जया, नरेंद्र और चंदन थे। टीम ने गढ़ी उजाले खाँ गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 35 जरूरतमंद बच्चों को जर्सियां प्रदान कीं। अध्यक्षता प्रिंसिपल सुशील बंसल ने की तथा संयोजन हेडमास्टर अनिल मलिक के साथ राम प्रसाद, रमन, सुदेश और पूनम ने किया। मुंडलाना गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 69 जरूरतमंद बच्चों को जर्सियां दी गई। अध्यक्षता प्रिंसिपल जयदीप हुड्डा ने की। संयोजन की कमान सत्यवान कुंडू, लखपत राय, राकेश लठवाल, ऋषिराज, सुरेंद्र सिंह और पिंकी ने संभाली।



