बरोदा हलके के धनाना गांव के डॉ. राम मेहर राठी जजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के पुन: जिला अध्यक्ष नियुक्त
गोहाना :-30 दिसम्बर: जननायक जनता पार्टी ने डॉ. राम मेहर राठी को सोनीपत जजपा के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का पुन: जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। बरोदा हलके के धनाना गांव के डॉ. राठी पहले इनेलो और उसके बाद जजपा में अनेक अहम जिम्मेदारियों का सफल निवर्हन कर चुके हैं। बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का दोबारा से जिला अध्यक्ष बनाए जाने के लिए डॉ. राम मेहर राठी ने जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सी. एम. दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. के.सी. बांगड़, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह और जिला अध्यक्ष राज सिंह दहिया के साथ बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रणधीर चीका, प्रदेश प्रभारी डॉ. अजीत सिंह का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। डॉ. राम मेहर राठी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस भरोसे और उम्मीद से उनको फिर से बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया है, वह उनकी कसौटियों पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेंगे।



