Breaking NewsGohanaSocial
हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति की हरियाणा इकाई ने गोहाना में स्व. कमला बहुगुणा की जयंती पर बांटे 1100 कंबल
गोहाना :-30 दिसम्बर : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पत्नी और पूर्व लोकसभा सांसद स्व. कमला बहुगुणा की जयंती पर शनिवार को जरूरतमंदों में 1100 कंबल बांटें गए। यह वितरण समारोह हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति की हरियाणा इकाई द्वारा किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष परशुराम गौड़ ने बताया कि समिति प्रति वर्ष 30 दिसंबर को कमला बहुगुणा की जयंती पर कंबल बांटती है तो 17 मार्च को हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाता है। सर्दी से ठिठुरते असहायों में कंबल वितरण में राष्ट्रहित मंच का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर अनिल कुमार, एडवोकेट नंद किशोर गौड़, जगदीश चहल, श्रीभगवान लठवाल, उधम सिंह चहल, मोनू गामड़ी, रविंद्र सैनी आदि भी उपस्थित रहे।



