जापान ने मदद की थी सुभाष चंद्र बोस की अंडेमान-निकोबार को जीतने में : मलिक
गोहाना :-30 दिसम्बर : अंडेमान और निकोबार द्वीप समूह को जीतने में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मदद जापान ने की थी। शनिवार को यह टिप्पणी गोहाना हलके के कांग्रेस विधायक जगबीर सिंह मलिक ने की ।
वह सेक्टर 7 स्थित भगवान परशुराम आश्रम में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के तत्वावधान में उस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिसे 80 साल पहले आजाद हिंद फौज द्वारा तिरंगा फहराने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। अध्यक्षता आश्रम के अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने की। मार्गदर्शन मोर्चे के निदेशक डॉ. सुरेश सेतिया का रहा तथा मंच संचालन मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने किया।
विधायक ने कहा कि 30 दिसंबर 1943 को आजाद हिंद फौज ने अंडेमान और निकोबार द्वीप समूह में तिरंगा फहराया तथा उस द्वीप समूह को ब्रिटिश शासन से आजाद घोषित कर दिया था। उन्होंने सुझाव दिया कि दूरदर्शन को प्रतिदिन एक शहीद की जीवन गाथा को प्रस्तुत करना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. समुद्र दास महाराज, प्रदीप लठवाल, राजपाल कश्यप, कश्मीरी लाल बावा, सतबीर पौडिया, ब्रह्मदत्त राठी, पूर्णमल चहल, रणधीर राठी, उधम सिंह, रितिक दांगी, प्रवीण गुप्ता, विशाल चहल, चंद्र लठवाल आदि भी मौजूद रहे।


