Breaking NewsGohanaSocial

आप्रेशन स्माइल में गोहाना पुलिस ने पानीपत जा कर माता-पिता को सौंपे 3 नाबालिग बच्चे

गोहाना :-30 दिसम्बर : आप्रेशन स्माइल में गोहाना पुलिस ने शनिवार को एक पुण्य बटोरा । गोहाना सदर थाने की मुंडलाना पुलिस चौकी के समीप 3 नाबालिग बच्चे घूमते हुए मिले पुलिस ने उन बच्चों को पानीपत जा कर उनके माता-पिता के हवाले सुरक्षित रूप से कर दिया।

मुंडलाना चौकी के प्रभारी कृष्ण कुमार के अनुसार शुक्रवार की शाम को चौकी के निकट 3 बच्चे घूमते हुए मिले। इन मैं दो लड़कियां और एक लड़का थे। लड़का 4 सोल का था। दो लड़कियों में से एक लड़की 8 साल तो दूसरी लड़की केवल एक साल की थी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

ये बस पानीपत में खेलते-खेलते एक बस में चढ़ गए। जब बस मुंडलाना गांव की चौकी के पास ठहरी, बाकी की सवारियों के साथ ये बच्चे भी उतर गए। ए. एस. आई. नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पानीपत की पुलिस से संपर्क किया तो बच्चों के अभिभावकों की जानकारी मिल गई।

ये तीनों नाबालिग भाई-बहन बाबरपुर, पानीपत के इंडस्ट्रियल एरिया के थे। उनके पिता कपिल ने बताया कि तीनों बच्चों के एक साथ अचानक खो जाने से पूरा परिवार बेहद परेशान था। पूरी तसल्ली करने के बाद तीनों बच्चों को कपिल के सुपुर्द कर दिया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button