Breaking NewsGohanaPoliticsSocial
विकसित भारत संकल्प यात्रा बिचपड़ी व जवाहरा गांव में पहुंची।
गोहाना :-भारत विकसित संकल्प यात्रा शुक्रवार को बिचपड़ी व जवाहरा गांव में पहुंची। यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिया गया। इस दौरान भाजपा नेता योगेश्वर दत्त ने कहा कि संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के सभी पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचाना है।
उन्होंने ग्रामीणों को संकल्प भारत की शपथ दिलाई और लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड, पेंशन पत्र, उज्ज्वला योजना के तहत गैस-सिलेंडर, चूल्हे और प्रॉपर्टी कार्ड वितरित किए। इस मौके पर मुंडलाना ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन सुशीला शर्मा, सुधीर मलिक, राजकुमार शर्मा, रणधीर लठवाल, अनूप कुंडू, आजाद, सुरेंद्र आर्य, ओमवीर वत्स, सोनिया मोर आदि मौजूद रहे।



