गोहाना के सरस्वती विद्या निकेतन में डॉ. बंसी राम गौड़ ने कहा-परिष्कृत विचारों से अच्छा व्यवहार करना ही संस्कृति
गोहाना :-29 दिसम्बर : सिकंदरपुर माजरा गांव में स्थित लाला मूल चंद जैन धर्मार्थ पुस्तकालय के अध्यक्ष डॉ. बंसी राम गौड़ ने शुक्रवार को कहा कि विचारों को परिष्कृत करते हुए अच्छा व्यवहार करना ही संस्कृति है।
डॉ. बंसी राम गौड़ शहर की पटेल बस्ती स्थित सरस्वती विद्या निकेतन में आयोजित भारतीय संस्कृति की प्रश्नमंच प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि सेवा भारती की गोहाना इकाई के अध्यक्ष सुरेंद्र पांचाल रहे। अध्यक्षता मेजबान स्कूल के एम. डी. शशिकांत गोयल रहे। संयोजन शिक्षिका सुमन स्वामी और संचालन शिक्षक अमित यादव ने किया। प्रतियोगिता कक्षा 4 से 8 तक की पांच कक्षाओं की थी।
पहले लिखित चरण में 121 बच्चों ने हिस्सा लिया। उसके बाद प्रत्येक कक्षा के दो-दो बच्चों की चार-चार टीमें बनाई गई कक्षा 4 में यश और विप्लवी, कक्षा 5 में अरमान और खुशी, कक्षा 6 में केशव और यशस्वी, कक्षा 7 में निखिल और नमित और कक्षा 8 में निष्ठा और इशिका की टीम प्रथम रही।



