आहुति के 990 नेत्रदाता बने गोहाना के मामन चंद जैन
गोहाना :-29 दिसम्बर : रक्तदान-नैत्रदान-देहदान के लिए समर्पित संस्था आहुति ने शुक्रवार को 990वां नेत्रदान मामन चंद जैन (82) का करवाया। उनके नेत्रदान को स्वीकार करने के लिए दरियागंज, दिल्ली से श्रॉफ आई बैंक की टीम पहुंची। मामन चंद जैन बरोदा रोड पर स्थित रामगली में रहते थे। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनकी जीवनलीला परी होने पर उनके नेत्रदान की पहल उनके बेटे-बह सरेश जैन और अनिता जैन, राजेश जैन और इंदु जैन, प्रवीण जैन और अंजू जैन, नवीन जैन और अनिता जैन के साथ बेटी-दामाद मनीषा जैन और विनोद जैन ने की। जैन परिवार की ओर से आहुति से मृतक के नेत्रदान का आग्रह उनके भतीजे नरेश जैन और विकास जैन ने किया। श्रॉफ आई बैंक से डॉ. रमेश नारंग और हरीश जौहर की टीम आई । आहुति की टीम सुरेंद्र विश्वास, सन्नी निरंकारी और बंटी हंस पर आधारित थी। जैन परिवार में यह दूसरा नेत्रदान है। इससे पहले स्व. मामन चंद जैन के भाई महावीर प्रसाद जैन के नेत्र में अमर हो चुके हैं।



