जनता बुटाना को स्टेट यूनिवर्सिटी बनाने को लेकर दस जनवरी को महासभा की बैठक: डॉ रविंद्र सांगवान
महासभा की बैठक के बाद जल्द ही संस्था स्टेट यूनिवर्सिटी बनेगी : डॉ रविंद्र सांगवान

गोहाना :-29 दिसंबर : भाजपा एवम जजपा गठबंधन सरकार ने बड़ौदा विधानसभा उपचुनाव के समय जनता विद्या भवन, बुटाना सोनीपत शिक्षण संस्थानों को स्टेट यूनिवर्सिटी बनाने का वायदा किया था। हरियाणा सरकार की तरफ से अक्टूबर,2021 में यूनिवर्सिटी बनाने का पहला पत्र प्राप्त हुआ। जनता विद्या भवन कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ रविंद्र सांगवान के नेतृत्व में जनता संस्था को यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलवाने की मुहिम जल्द ही साकार रूप लेने जा रही हैं ।डॉ रविंद्र सांगवान ने बताया कि संस्था में 55 कॉलेजियम है। संस्था को स्टेट यूनिवर्सिटी बनाने को लेकर मैनेजमेंट द्वारा प्रातः 11:00 बजे,10 जनवरी 2024को महासभा की बैठक जनता संस्था के परिसर में बुलाई गई है। इस बैठक में संस्था को स्टेट यूनिवर्सिटी बनाने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
सरकार ने 22 दिसंबर को दीनबंधु चौधरी छोटू राम साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी प्रोफेसर राजेंद्र कुमार अनायत को जनता संस्था को टेक ओवर करने के लिए OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) नियुक्त किया है। डॉ रविंद्र सांगवान ने बताया की 23 दिसंबर को ही इन्होंने संस्था में पहुंच कर चार्ज लिया। जहा लंबे समय से सरकार द्वारा प्रस्ताव पारित की मांग की जा रही थी। डॉ राजेंद्र कुमार अनायत का अनुभव संस्था को स्टेट यूनिवर्सिटी बनने में अहम भूमिका निभाएगा। संस्था को जल्द ही टेक ओवर करके स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। बड़ौदा हल्के की मांग पूरी होने के साथ इलाके में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता के साथ-साथ नए हायर एजुकेशन सरकारी फीस में उपलब्ध होगे।आम जनता की यह मांग पूरी होने पर आम जन मानष को बहुत राहत मिलेगी



