Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

भैंसवान खुर्द गांव में दो नई चौपालों का नरवाल ने किया शिलान्यास

गोहाना :- 28 दिसम्बर : गुरुवार को बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल अपने हलके के भैंसवान खुर्द गांव में पहुंचे। उन्होंने इस गांव में तीस लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो नई चौपालों का शिलान्यास किया। ये दोनों चौपालें इंदुराज नरवाल की विधायक निधि से बनेंगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

भैंसवान खुर्द गांव में दो नई चौपाल बनेंगी। इनमें से एक चौपाल मलिक पाना तो दूसरी चौपाल पनिया पाने में बनेगी। इन दोनों चौपालों की मांग लंबे समय से हो रही थी। अब ये चौपालें 30 लाख रुपए की लागत से बनेंगी। दोनों चौपालों का शिलान्यास करते हुए इंदुराज नरवाल ने कहा कि मलिक पाना और पूनिया पाने का चौपाल उनकी विधायक निधि से तैयार होंगी। विधायक ने दोनों चौपाल समय पर बनाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि क्वालिटी को ले कर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विधायक ने दोनों चौपालें अपनी देख-रेख में बनवाने का आग्रह ग्रामीणों से किया तथा कोई अनियमितता होने पर उनके संज्ञान में लाएं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button