Breaking NewsGohanaPoliticsSocial

गोहाना में कांग्रेस पार्टी के 139 वें स्थापना दिवस पर जयनारायण गुप्ता और डॉ. सुरेश सेतिया ने किया ध्वजारोहण

गोहाना :-28 दिसम्बर कांग्रेस पार्टी के 139 वें स्थापना दिवस पर जयनारायण गुप्ता और डॉ. सुरेश सेतिया ने किया ध्वजारोहण दिवस पर गोहाना हलके के ध्वजारोहण का कार्यक्रम गुरुवार को पुराने बस स्टैंड पर स्थित विधायक जगबीर सिंह मलिक के कार्यालय में हुआ। विधायक की अनुपस्थिति में ध्वजारोहण दो बुजुर्ग नेताओं-जयनारायण गुप्ता और डॉ. सुरेश सेतिया से संयुक्त रूप से करवाया गया।

गोहाना हलके के कांग्रेस संस्थापना समारोह से पूर्व विधायक जगबीर सिंह मलिक को किसी आवश्यक कार्य से चंडीगढ़ जाना पड़ गया। उनके उपलब्ध न होने पर उन्हीं के निर्देश पर गोहाना हलके के कार्यक्रम का संयुक्त संयोजन लंबे समय तक गोहाना क्षेत्र के अध्यक्ष रहे जयनारायण गुप्ता और रिटायर्ड हेडमास्टर डॉ. सुरेश सेतिया से करवाया गया। मंच संचालन आजाद सिंह
दांगी ने किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जयनारायण गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस देशभक्तों की पार्टी है। इसी पार्टी के संघर्ष से भारत पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त हुआ। डॉ. सुरेश सेतिया ने कहा कि कांग्रेस संसदीय लोकतंत्र में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि जब-जब पार्टी की सत्ता रही, उसने समाज के सब वर्गों के हितों की रक्षा करते हुए सब का समान विकास किया। इस अवसर पर गोहाना नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन राजकुमार शर्मा, सोनीपत युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष दुष्यंत लठवाल के साथ बंसी वाल्मीकि, पवन कुमारी सैनी, रतन सिंह वर्मा, देवेंद्र शर्मा, राजपाल कश्यप, सतबीर पौडिया, धर्मपाल लठवाल, हरीश सतीजा, हर्ष बजाज, ओमबीर दहिया, गुलाब खां आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button