गोहाना शहर और खानपुर कलां गांव के महिला थानों की टीम ने 4 स्कूलों के बच्चों को दी पोक्सो एक्ट की जानकारी
गोहाना :- 28 दिसम्बर : गुरुवार को गोहाना शहर और खानपुर कलां गांव के महिला थानों की टीम चार स्कूलों में पहुंची तथा प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन अगेंस्ट सेक्सुअल ऑफेंस ( पोक्सो ) एक्ट से बच्चों को अवगत करवाया।
टीम में गोहाना महिला थाने की एस.एच.ओ. सुदेश तथा खानपुर कलां गांव के महिला थाने की एस.एच.ओ. सुदेश कुमारी अपनी दुर्गा शक्ति पुलिस टीम और महिला पुलिस कर्मचारियों के साथ पहुंचीं। यह टीम खानपुर कलां गांव के महर्षि दयानंद स्कूल और एस. पी. डी. एम. स्कूल, वजीरपुरा गांव स्थित टी.पी.एस. पब्लिक स्कूल और गोहाना शहर के सत्यानंद पब्लिक स्कूल में पहुंची। टीम ने बच्चों को विस्तार से बताया कि पोक्सो एक्ट किस प्रकार से 18 वर्ष से छोटे बच्चों को संरक्षण प्रदान करता है।
टीम ने 112 इंडिया एप, दुर्गा शक्ति और महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 के बारे में जानकारी दी। यह अभियान डी.सी.पी. भारती डबास के निर्देश पर चलाया गया। पोक्सो एक्ट और पुलिस महकमे की एप्स को लेकर जागरूकता के लिए पुलिस टीमें रोज विभिन्न स्कूलों को दस्तक दे रही हैं।



