Breaking NewsGohanaPolitics

हर बूथ से न्यूनतम 10 वर्कर दें ऑनलाइन चंदा : नरवाल

गोहाना :-28 दिसम्बर : बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल ने गुरुवार को कहा कि प्रत्येक बूथ से न्यूनतम 10 वर्कर 138 रुपए का ऑनलाइन चंदा दें। इस पैमेंट की बाकायदा रसीद भी मिलेगी। उन्होंने 7 जनवरी को बरोदा गांव में होने वाली जनाक्रोश रैली की तैयारी के लिए ग्राम स्तर पर कमेटियां गठित करने का आग्रह किया। नरवाल शहर में गजराज रोड पर स्थित अपने कार्यालय में पार्टी के संस्थापना दिवस पर ध्वजारोहण कर रहे थे।

इंदुराज नरवाल  ने कहा कि चंदा देने वाले घराने कांग्रेस को अब चंदा नहीं दे रहे हैं। उन पर ई.डी. और सी.बी.आई. के छापे मरवा कर भाजपा ने इन्हें इतना खौफजदा कर दिया है कि वे कांग्रेस को चंदा देने के लिए तैयार नहीं हैं। इस के हल के तौर पर पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं और नेता से धन संग्रह अभियान में योगदान देने का आह्वान किया है। वह बोले : इलेक्शन है, इलेक्शन में खर्च तो होगा ही, इस के लिए पार्टी को धन की जरूरत है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बरोदा हलके के कांग्रेस विधायक के अनुसार चंदे की चार श्रेणियां- 138 रुपए, 1380 रुपए, 13800 रुपए तथा 138000 रुपए की हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने स्वयं 138000 रुपए के चंदे का भुगतान ऑनलाइन कर दिया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कम से कम 138 रुपए की सबसे छोटी श्रेणी में चंदा जरूर दें और एक बूथ से न्यूनतम दस लोगों से इस राशि की ऑनलाइन पेमेंट करवाएं।

इंदुराज नरवाल ने हल्के के कार्यकर्ताओं से यह अनुरोध भी किया कि हलके की जो जनाक्रोश रैली 7 जनवरी को बरोदा गांव के गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल में होगी, उसके लिए ग्राम स्तर पर टीमें बनाएं। उन्होंने जोर दे कर कहा कि हर वर्कर अपने खुद के गांव की ही जिम्मेदारी ले ले तो रैली कामयाब हो जाएगी।

उनके अनुसार रैली में पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सहित कांग्रेस के सब विधायक और दिग्गज नेता आएंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button