Breaking NewsEducationGohanaPolitics

स्वामी सत्यानंद चैरिटेबल ट्रस्ट ने सिकंदरपुर माजरा के सरकारी स्कूल में बांटी 65 जर्सियां

गोहाना :-28 दिसम्बर : जालंधर स्थित स्वामी सत्यानंद चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में गुरुवार को सिकंदरपुर माजरा गांव के बाबू मूल चंद जैन गवर्नमेंट हाई स्कूल में 65 जरूरतमंद बच्चों में गर्म जर्सियां बांटी गई।

जर्सियों का यह वितरण ट्रस्ट की ओर से आदर्श नगर स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल की टीम ने किया। इस स्कूल का संचालन श्रीराम शरणम मिशन करता है तथा स्वामी सत्यानंद चैरिटेबल ट्रस्ट इसी मिशन का है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सत्यानंद स्कूल की टीम का नेतृत्व इस स्कूल की प्रिंसिपल सीमा श्योराण ने किया। टीम में कॉमर्स की पी.जी.टी. डॉ. सरिता हंस के साथ कक्षा 9 के एस्टर सेक्शन के 3 बच्चे – तान्या, दिया और त्रिशांत थे। इसी त्रिमूर्ति के हाथों से जरूरतमंद बच्चों में जर्सियों का वितरण हुआ।

अध्यक्षता स्कूल के हेडमास्टर एम. एस. वत्स ने की। संयोजन करने वाले शिक्षक कृष्ण, सुरेंद्र, कमला, मीनाक्षी, प्रवेश, रविंद्र, अशोक और सुरेश थे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button