Breaking NewsEducationGohanaSocial

गोहाना के सत्यानंद पब्लिक स्कूल में संस्कार रोपण पर कार्यशाला में आदर्श जीवन के लिए आर्य ने बच्चों को बताए 7 गुर

गोहाना :-27 दिसम्बर: बुधवार को आदर्श नगर स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल में संस्कार रोपण पर कार्यशाला हुई। नैतिक संस्कार शिक्षा समिति के अध्यक्ष सत्यवीर आर्य मुख्य अतिथि थे। उन्होंने बच्चों को आदर्श जीवन विकसित करने के लिए 7 गुर बताए।

कार्यशाला की अध्यक्षता प्रिंसिपल सीमा श्योराण ने की। संयोजन वाइस प्रिंसिपल कंचन आहूजा का रहा। मुख्य वक्ता सत्यवीर आर्य ने कहा कि अध्यापकों और अभिभावकों को बच्चों के सामने ऐसा कोई आचरण नहीं करना चाहिए जिस का उनके दिल और दिमाग पर गलत असर पड़े। उन्होंने जोर दे कर कहा कि बच्चे वही सीखते हैं जो वे हमें करते हुए देखते या सुनते हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

संस्कार विकास के 7 गुरों में सत्यवीर आर्य ने जहां ड्रेस के साथ एड्रेस पर जोर दिया, वहीं मेहमानों का सम्मान करने और जीवन का एक बड़ा लक्ष्य होने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों का आइना उनका स्कूल बैग है, इस बैग को हमेशा सुव्यवस्थित और साफ-सुथरा रखना होगा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button