गोहाना के गीता विद्या मंदिर में लगा सब्जियों, फलों और मसालों के लिए शिशु बाजार
गोहाना :-27 दिसम्बर : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित गीता विद्या मंदिर में बधवार को शिशु बाजार लगाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को फल, सब्जियों और मसालों के नामों और उनकी पहचान संबंधी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को वस्तुओं के क्रय-विक्रय और उनके मूल्यों की जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई। बच्चों ने बोल-बोल कर वस्तुएं बेची भी।
शिशु बाजार का उद्घाटन स्कूल के अध्यक्ष परमानंद लोहिया के साथ कार्यकारिणी सदस्य सतीश गोयल और डॉ. अनिल सैनी ने किया। अध्यक्षता प्रिंसिपल अश्विनी कुमार ने की। इस बाजार में कुल 17 दुकानें लगाई गई। बाजार के सब्जी भंडार में धनिया, मेथी, बथुआ, पालक, पेठा, घीया, मूली, आलू, प्याज और टमाटर और मसाला बाजार में इलायची, काली मिर्च, लौंग, सूखा धनिया और लाल मिर्च पाउडर उपलब्ध थे।
बाजार में सभी प्रकार की दालें, जूस कार्नर, ड्राइक्लीन की दुकान, चिकित्सालये, नाई की दुकान, किताबों, फूल, क्रॉकरी व जूतों की दुकान भी सजाई गई। संयोजन शिशु वाटिका प्रमुख सुनीता वर्मा का रहा शिक्षिका मीनाक्षी, शीला भट्टी, गीता गोयल, सुषमा, युक्ता, रीना रानी, अंजलि जिंदल, जीनू, दीपिका, उषा, रिंतु डागर, हेमलता शर्मा, सुदेश, प्रवेश, पूजा सैनी, राजबाला, मंजू शर्मा, मोनिका लाकड़ा और संयोगिता का विशेष सहयोग रहा।



