Breaking NewsEducationGohanaSocial

गोहाना के सरकारी गर्ल्स स्कूल की 65 जरूरतमंद छात्राओं में बांटी जर्सियां

गोहाना :- 27 दिसम्बर : शहर में दीनबंधु चौ. छोटूराम चौक में स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 65 जरूरतमंद छात्राओं में बुधवार को गर्म जर्सियां बांटी गई। यह वितरण जालंधर स्थित स्वामी सत्यानंद चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया।

उक्त ट्रस्ट श्रीराम शरणम मिशन का है। ट्रस्ट की ओर से सत्यानंद पब्लिक स्कूल की टीम सरकारी गर्ल्स स्कूल में पहुंची। मुख्य अतिथि गोहाना शैक्षणिक खंड के बी.ई.ओ. अनिल श्योराण थे। अध्यक्षता सत्यानंद पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सीमा श्योराण ने किया। संयोजन वाइस प्रिंसिपल कंचन आहूजा के साथ सुरेंद्र मेहता ने किया।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

लाभार्थी छात्राओं में गर्म जर्सियों का वितरण कक्षा 9 डेजी के चार विद्यार्थियों के हाथों से करवाया गया। ये विद्यार्थी आरुष,मन्नत, विद्या और निशांत थे।

सत्यानंद स्कूल जर्सियों का वितरण कार्य अपने स्कूल की विभिन्न कक्षाओं के बच्चों से करवा रहा है। जर्सी वितरण समारोह में गौरव कपूर, मुकेश बजाज और पीयूष कुमार भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button