Breaking NewsGohanaSocial
गोहाना के गांव मुंडलाना के रेलवे स्टेशन की सलाहकार समिति के सतपाल लठवाल, प्रेम सिंह बुसाना सदस्य मनोनीत
गोहाना :- 27 दिसम्बर : मुंडलाना गांव स्थित रेलवे स्टेशन के लिए सलाहकार समिति का गठन किया है। इस समिति के दो सदस्य सतपाल लठवाल और प्रेम सिंह बुसाना नियुक्त किए गए हैं। मुंडलाना के रेलवे स्टेशन के लिए जिस कमेटी का गठन किया गया है, उसमें मुंडलाना भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सतपाल लठवाल तथा बुसाना गांव स्थित शक्ति केंद्र प्रमुख प्रेम सिंह बुसाना शामिल किया गया है। दोनों नेताओं को सोनीपत भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ सिंह राणा के गोहाना स्थित कार्यालय में बुधवार को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता बरोदा हलके के प्रभारी आनंद सिंह हुड्डा ने की। इस अवसर पर डॉ. महेंद्र सिंह सैनी भी मौजूद रहे।



