Breaking NewsGohanaPolitics

जजपा से रहा गठबंधन तो मैं नहीं रहूँगा भाजपा में :. चौधरी बीरेंद्र सिंह

गोहाना :-27 दिसम्बर : मेरा स्टैंड एकदम से क्लियर है। अगर जजपा से गठबंधन रहा, मैं भाजपा में नहीं रहूंगा। यह दो टूक टिप्पणी बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने की। उन्होंने दोहराया कि भाजपा को गठबंधन की जरूरत ही नहीं है।

बीरेंद्र सिंह गोहाना में पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे। विभिन्न राजनीतिक दलों के मंचों को साझा करने के सवाल पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे जो भी बुलाएगा, मैं उसी के पास जाऊंगा। अकाली दल वाले बुलाएंगे तो उनके पास भी जाऊंगा। राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता मेरे मित्र हैं। आम आदमी पार्टी वाले बुलाएंगे तो उनके यहां भी जरूर जाऊंगा। पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी 15-20 दिन में बात हो ही जाती है।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने जननायक जनता पार्टी को 5 साल के लिए अर्जित अवकाश पर चले जाने की नसीहत दे डाली। वह बोले : जजपा के पल्ले कुछ नहीं है। नारनौंद के जजपा विधायक राम कुमार गौतम द्वारा भाजपा के लिए वोट मांगे जाने पर प्रतिक्रिया में बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कोई कुछ भी कहता रहे, गौतम अच्छे आदमी हैं, वह मेरे क्लासफेलो हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब से राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की है, उनके लिए पप्पू शब्द का इस्तेमाल बंद हो गया है।

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि चुनावी साल में जो राजनीतिक दल जितने ज्यादा प्रयास करेगा, उसे उतना ही ज्यादा फायदा होगा। उनके अनुसार वह भाजपा में रहे या किसी दूसरी पार्टी में गए, अपने समर्थकों को ज्यादा से ज्यादा टिकटें दिलवाने की कोशिश करेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पूर्व सी. एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सुझाव दिया कि हम दोनों चुनाव नहीं लड़ते, अपने बच्चों को चुनाव लड़ने देते हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button